तनुश्री दत्ता पर दर्ज हुआ पुलिस केस, राज ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी पर मनहानि का मुकदमा
Recommended Video

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। बता दें कि अभिनेत्री पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और उनके अध्यक्ष राज ठाकरे को लेकर बयान देने पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बता दें कि इस पार्टी और और अध्यक्ष की छवि खराब करने को लेकर उनपर मानहानि का केस लगाया गया है। बता दें कि इस पूरे मामले का खुलासा एक पुलिस के अधिकारी ने किया और बताया कि महाराष्ट्र के बीड़ जिले में कैज पुलिस ने इस मामले को दर्ज किया है जो कि तनुश्री दत्ता के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है।
इस शिकायत में साफ साफ लिखा है कि तनुश्री दत्ता ने उनकी पार्टी अध्यक्ष पर टिप्पणी की है..इस नजह से उनपर मानहानि का केस लगता है। इस मामले में आगे क्या होता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

गौरतलब है कि साल 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर हुई एक घटना जिसमें तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था..इस बयान पर तनुश्री ने भी कहा था कि एक पार्टी के सपोटर्स ने एक आकर उनकी कार पर हमला भी किया था।
इस बात को लेकर काफी ज्यादा बवाल हुआ था और तनुश्री को इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी थी। इसके 10 साल बाद हिम्मत करके इस बात को तनुश्री दत्ता ने मीडिया के सामने रखा और आप बीती बताई थी..जिसके बाद से खबरों का सिलसिला शुरु हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications