..................... Police complaint filed against Hrithik Roshan in Chennai for allegedly duping a stockist for Rs 21 Lakhs - Hindi Filmibeat

21 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में ऋतिक रोशन पर दर्ज हुआ मुकदमा

By Salman

अभिनेता ऋतिक रोशन एक बार फिर से मुसीबतों में घिरते हुए नजर आ रहे है और उनपर 21 लाख रुपए के धोखाधड़ी पर पुलिस केस दर्ज कराया गया है। बता दें कि उनके अलावा 8 अन्य लोगों पर भी आर मुरलीधरन नामक के चेन्नई में रहने वाले व्यक्ति ने ये शिकायत दर्ज कराई है। उन्होने दावा किया है कि एचआरएक्स नामक मर्चेंडाइट ब्रांड द्वारा स्टॉकिस्ट के रूप में अभिनेता को चुना गया था जिसका उद्घघाटन खुद ऋतिक रोशन ने 2014 में किया था। इसके बाद उन्होने ऋतिक पर आरोप लगाते हुए कहा इस मामले में धोखाधड़ी करते हुए उन्होने 21 लाख रुपए हजम करने की कोशिश की है।

बताया गया कि इस कंपनी के लिए आए अत्पादों में वैसा लाभ नहीं हुआ जैसा सोचा गया था तो उत्पाद वापस भेज दिए गए थे और उसका भू भुगतान नही किया गया था।

hrithik roshan, ऋतिक रोशन

उनका आरोप है कि इस कंपनी को बिना बताए ही भंग किया गया और धोखाधड़ी की कोशिश की गई है। इस मामले में मुरलीधरन ने जून में ऋतिक रोशन के खिलाफ कोडुंगयूर पुलिस थाने पर रिपोर्ट लिखाई थी।

इस मामले में ऋतिक रोशन पर आईपीसी की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था जिसका खुलासा अब हो पाया है।

इस समय ऋतिक रोशन फिल्म सुपर 30 को लेकर चर्चा में है और लगभग इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और फिल्म 2019 में 30 जनवरी को रिलीज होगी।

पहले इस फिल्म को एक बायोपिक के तौर पर बनाया जा रहा था लेकिन बाद में इसमें कुछ समस्या के कारण बदलाव किए गए और फिल्म की कहानी भी बदल दी गई है। काफी समय से ऋतिक के फैन्स को फिल्म का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X