बुरे फंसे अरशद और तुषार
बॉलीवुड में सिगरेट और स्मोकिंग की लत ने सब को परेशान किया हुआ है। कोई छोड़ना चाहता है छोड़ नहीं पाता इसलिए परेशान है। और कोई पी रहा है तो गलत जगह पीने से परेशान है। गोवा के एक कॉलेज परिसर में सरेआम स्मोकिंग करने वाले बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी और तुषार कपूर इस बार नप गए। दोनों के खिलाफ राष्ट्रीय तंबाकू उन्मूलन संगठन (एनओटीई) ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है।
लेटेस्ट वीडियोज देखें
शिकायत में दर्ज कराया गया है कि पणजी से 35 किलोमीटर दूर मार्गो के एक कॉलेज परिसर में शूटिंग के दौरान ये दोनों स्मोकिंग करते हुए पकड़े गए। शिकायत के अनुसार "अरशद वारसी तो उंगलियों में सिगरेट फंसाए हुए छात्रों को ऑटोग्राफ दे रहे थे। ऐसा व्यवहार और धूम्रपान निषेध नियमों का उल्लंघन स्वीकार्य नहीं है। परिसर में स्मोकिंग करने देने के आरोप में कॉलेज प्रशासन पर भी जुर्माना लगाया गया है।"
एनओटीई अधिकारियों ने अपनी शिकायत के साथ चार चित्र भी प्रस्तुत किए हैं। इन पिक्चर्स में अरशद और तुषार खुले तौर पर स्मोकिंग कर रहे हैं। राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवहार के लिए दोनों पर जल्द ही जुर्माना लगाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications