कंगना रनौत के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने दर्ज की शिकायत, किया था ऐसा ट्वीट!
अभिनेत्री कंगना रनौत जिस तरह से सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट करती हैं और कई बार विवादों का शिकार होतीं हैं ये किसी से भी छिपा नहीं है। फिल्मों से ज्यादा कंगना रनौत इस समय अपने राजनीतिक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। अब उनके एक पोस्ट को लेकर कुछ ऐसा हुआ है जो कि काफी चर्चा में चल रहा है और कंगना रनौत काफी मुसीबत में हैँ। दरअसल कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है।
ये सब तब हुआ जब उन्होने पश्चिम बंगाल के चुनाव और उनके नतीजों को लेकर एक पोस्ट किया था। कोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल के लोगों की भावनाएं आहत करने के आरोप में कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

इस पूरे मामले को एडवोकेट सुमीत चौधरी के द्वारा ईमेल के जरिए कोलकाता पुलिस कमिश्नर सौमेन मित्रा को शिकायत भेजी गई है। कंगना रनौत ने पोस्ट किया था कि.. 'बंगाल में बांग्लादेशी और रोहिंग्या काफी ज्यादा तादात में रहते हैं।
इसका मतलब है कि वहां पर हिंदू बड़ी तादात में नहीं है। आंकड़ों की मानें तो मुस्लिम काफी वांछित है और गरीब है। सही है.. दूसरा कश्मीर बनने जा रहा है।'
इस पोस्ट के बाद वो लगातार विवादों में घिरी हुई हैं और उनपर शिकायत दर्ज हुई है। हालांकि अभी खबर आ रही है कि कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट बैन कर दिया गया है। बता दें कि कंगना रनौत इसपर क्या सफाई देती हैं ये तो समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications