Shweta Tiwari के खिलाफ फर्जी साइन करने के केस में आया बड़ा अपडेट, एक्ट्रेस को कोर्ट से मिला ये आदेश!

Shweta Tiwari

Shweta Tiwari Controversy: मुंबई पुलिस ने हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट को इन्फॉर्म किया कि उन्होंने एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के खिलाफ दर्ज जालसाजी के मामले को बंद कर दिया है, जिसे उनके अलग हुए पति अभिनव कोहली ने 2021 में दर्ज कराया था।

श्वेता तिवारी के एक्स पति ने करवाया मामला दर्ज

इसके बाद कोर्ट ने तिवारी को अपनी याचिका वापस लेने की परमिशन दे दी, जिसमें उनके खिलाफ बांद्रा कुर्ला पुलिस स्टेशन की दर्ज की गई FIR को रद्द करने की मांग की गई थी। 1 मार्च, 2021 को, कोहली ने बीकेसी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि श्वेता तिवारी ने 2017 में यूनाइटेड किंगडम में अधिकारियों को उनके नाबालिग बेटे के वीजा के लिए जमा किए गए नॉन ऑब्लिगेशन सर्टिफिकेट (एनओसी) पर उनके जाली साइन किए हैं।

श्वेता तिवारी के एक्स पति ने जाली साइन करवाने का लगाया आरोप

तिवारी ने वीजा के लिए अप्लाई किया था क्योंकि वह अपने बेटे की फिजियोथेरेपी के लिए यूके में डॉक्टरों से कन्सल्ट करना चाहती थीं। हालांकि, वह अकेली ट्रैवल कर रही थीं (बच्चे के पिता के बिना), इसलिए उन्हें कोहली से NOC जमा करने के लिए कहा गया था। कोहली ने आरोप लगाया कि श्वेता ने इस एनओसी के लिए उनके जाली साइन किए और बच्चे को यूके ले गई। उन्होंने यूके में दूतावास को इस बारे में लिखा और वीजा कैंसिल कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

श्वेता के खिलाफ नहीं मिले सबूत

पुलिस ने जज सारंग कोतवाल और जज नीला गोखले की बेंच को बताया कि उन्होंने 17 दिसंबर को बांद्रा में मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष 'ए' समरी रिपोर्ट दायर की, क्योंकि उसे तिवारी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। 'ए' समरी रिपोर्ट तब दायर की जाती है जब पुलिस को शक होता है कि मामला सही है, लेकिन श्वेता के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

प्रोटेस्ट रिपोर्ट दायर करेंगे अभिनव

पुलिस रिपोर्ट के मद्देनजर तिवारी के वकील ने पेटिशन वापस लेने की मांग की। अदालत में मौजूद कोहली ने कहा कि वह पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को चैलेंज देते हुए एक प्रोटेस्ट पेटिशन दायर करेंगे।

More from Filmibeat

Read more about: shweta tiwari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X