सलमान खान खिलाफ दर्ज हुई शिकायत- फैन का मोबाइल छीनने के बाद बिगड़ गई बात!
सलमान खान की फिल्म भारत को लेकर चर्चें हैं और आज उनका एक गाना रिलीज हुआ है जो कि धमाल कर रहा है। इसके अलावा सलमान खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर है कि सलमान खान के खिलाफ एक शख्स ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल इस शख्स का आरोप है कि सलमान खान ने उनकी गाड़ी में हांथ डालकर उनका फोन छीना है। उन्होने शिकायत दर्ज करवाते हुए लिखा है कि वो सेलिब्रिटी हैं इसका मतलब ये नहीं है कि वो ऐसा करेंगें।
बता दें कि सलमान खान के बॉडीगार्ड की तरफ से भी क्रॉश शिकायत दर्ज करवाई गई है कि ये शख्श काफी समय से भाईजान का पीछ कर रहा था। उसको मना करने पर भी लगातार वीडियो बना रहा था।

गौरतलब है कि बीते दिन सलमान खान घर से स्टूडियो की तरफ अपनी साइकिल से निकले थे जो कि वो अक्सर करते है। सलमान ने ऐसा इसलिए किया ताकि किसी को तकलीफ ना हो।
फिलहाल बात करें तो वर्कफ्रंट की आज स्लो मोशन सॉंग ने आकर धमाका कर दिया है। काफी शानदार गाना है जिसकी तारीफ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











