सलमान का रोड शो हुआ इंदौर में
इंदौर नगर निगम के मेयर के चुनाव के लिए काँग्रेस उम्मीदवार पंकज संघवी के समर्शन में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कल इंदौर पहुँचे। सलमान से मिलने के लिए उनके प्रशंसकों ने हवाई अड्डे पर भीड़ लगा दी।
जिस होटल में सलमान को ठहरना था, उसके बाहर भी काफी लोग उन्हे देखने के लिए इकट्ठा थे। हवाई अड्डे से सलमान को बाहर निकालने के लिए उनके प्रशंसकों और पुलिस प्रशासन के बीच थोड़ी धक्का-मुक्की भी हुई।
सलमान खान संघवी के समर्थन में रोड शो करने इंदौर पहुंचे हुए थे। उनके रोड शो पर्याप्त जन समर्थन मिला। सलमान से मिलने को बेताब लोगों की भीड़ की वजह के इंदौर में काफी जगह यातायात बाधित हुआ। कुछ स्थानों पर रोड शो के दौरान जाम भी लगा।
प्रशंसकों में से कुछ ने जबर्दस्ती होटल के अंदर जाने का प्रयास किया। स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications