सुशांत सिंह राजपूत केस- बड़ी खबर आई सामने- 7 बड़े प्रोड्यूसर्स से पुलिस कर सकती है पूछताछ
बॉलीवुड के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत ने जब से आत्महत्या की है वो काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इस समय उनको लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। लेकिन वो गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है जिसके कारण सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। लेकिन इस केस के बाद पुलिस काफी ज्यादा एक्टिव है और इस केस की तह तक जाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस समय एक खबर सामने आ रही है जो कि काफी चौकाने वाली है।
पता चला है कि इस केस की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस अब करीब 7 प्रोड्यूसर्स से सवाल जवाब करने वाली हैं। इसके तार जुड़ते हैं उस खबर से जो कि सामने आई थी कि सुशांत सिंह राजपूत के पास से एक के बाद एक करीब 7 फिल्में छिन गईं थीं।

यहां तक की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इसी के कारण सुशांत सिंह राजपूत काफी टेंशन में थे। अब इसको लेकर ही 7 ब़़ड़े प्रोडक्शन हाउस के मालिकों से पुलिस पूछताछ करने जा रही है।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही हर रोज किसी ना किसी तरह का नया मामला सामने आता है और एक नई बात पता चलती हैं। उनके करीबियों की मानें तो इतना तो साफ हो गया है कि सुशांत काफी समय से डिप्रेशन में थे और वो दवाइयां भी ले रहे थे।
उनकी खास दोस्त रिया चक्रवर्ती भी इस समय काफी ज्यादा टेंशन में हैं। पता चला है कि खुदकुशी करने से पहले सुशांत ने उनके पास भी कॉल किया था लेकिन वो रिसीव नहीं कर पाईं थीं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications