Allu Ajrun को पुलिस ने बेडरूम से किया गिरफ्तार, नहीं करने दिया नाश्ता!

Allu Arjun Arrested from Bedroom- एक तरफ पुष्पा 2 थिएटर्स में करोड़ों कमा रही है और कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ अल्लू अर्जुन मुश्किल में हैं। बता दें कि संध्या थिएटर में भगदड़ मामले को लेकर उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पुलिस के साथ नजर आए हैं। उनकी गिरफ्तारी की खबर पर अब मुहर लग चुकी है और पुलिस कमिश्नर ने बताया है कि उनको भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया है।
बेडरूम से किया गिरफ्तार
खबरें हैं कि अल्लू अर्जुन ने इस गिरफ्तारी पर आपत्ति भी जाहिर की थी। वायरल हो रहे वीडियो में पता चला है कि अल्लू अर्जुन इस गिरफ्तारी से खुश नहीं हैं। जब पुलिस पहुंची तो वो अपने बेडरूम में थे। उन्होने गिरफ्तारी से पहले पुलिस से आग्रह किया था कि वो अपना नाश्ता खत्म करना चाहते हैं।
हालांकि पुलिस नहीं मानी वो अल्लू अर्जुन को ऐसे ही लेकर आ गई। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि अल्लू अर्जुन हाफ पैंट में नजर आ रहे हैं। वायरल हुआ वीडियो में उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी और पिता अल्लू अरविंद भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान अल्लू अर्जुन काफी नाखुश हैं।
पुष्पा 2
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 इस वक्त थिएटर में है और कमाई के कई रिकॉरड्स तोड़ चुकी है। बता दें कि संध्या थिएयर में भगदड़ को लेकर पुलिस का कहना है कि उनको इस इवेंट की जानकारी नहीं दी गई थी। किसी को इसके प्रीमियर होने की खबर नहीं थी। अब देखने वाली बात होगी कि अल्लू अर्जुन इस मामले में क्या सफाई पेश करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications