निर्देशक रोमन पोलंसकी गिरफ़्तार

By Staff
निर्देशक रोमन पोलंसकी गिरफ़्तार

चर्चित फ़िल्म निर्देशक और ऑस्कर पुरस्कार विजेता रोमन पोलंसकी को एक 31 वर्ष पुराने अमरीकी वारंट के सिलसिले में गिरफ़्तार कर लिया गया है.

पोलंसकी ने माना था कि वर्ष 1977 में उन्होंने 13 वर्षीय एक लड़की के साथ ग़ैर क़ानूनी यौन संबंध कायम किए थे, लेकिन सज़ा सुनाए जाने से पहले ही वे फ्रांस भाग गए.

ज़्यूरिख फ़िल्म समारोह के आयोजकों का कहना था कि शनिवार को 76 वर्षीय पोलंसकी को पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया जब वे एक लाइफ़टाइम एचीवमेंट अवार्ड लेने फ्रांस से स्वीटज़रलैंड पहुँचे.

हालांकि ज़्यूरिख के पुलिस अधिकारियों ने इस ख़बर की तुरंत पुष्टि नहीं की.

पोलंसकी के ऊपर कई तरह के गंभीर अपराध में शामिल होने के आरोप लगे थे जिन पर उनको आजीवन कारावास की सज़ा मिल सकती थी.

हाल के वर्षों में वे कोशिश कर रहे थे कि उन पर बलात्कार के जो आरोप लगे हैं वह ख़ारिज कर दिए जाएं. उनका कहना था इस मामले की सुनवाई कर रहे मूल जज, जिनकी अब मौत हो चुकी है, ने उनकी अपील पर छूट देने की बात की थी लेकिन वे बाद में मुकर गए.

अमरीका से दूर

मई 2009 में औपचारिक रूप से एक अमरीकी जज पीटर इसपिनोज़ा ने पोलंसकी की अपील को ख़ारिज कर दिया था. उन्होंने माना था कि इस मामले में मूल जज ने ग़लत कार्रवाई की थी लेकिन उनका कहना था कि पोलंसकी को अमरीका आकर इस केस को ख़ारिज करने के लिए आवेदन देना होगा.

इस बात पर पोलंसकी के वकीलों का कहना था कि पोलंसकी अमरीका वापस नहीं आएँगे, यदि वे वापस आते हैं तो उन्हें एक भगोड़ा के रूप में तुरंत गिरफ़्तार कर लिया जाएगा.

वर्ष 2002 में फ़िल्म 'दी पियानिस्ट' के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीत चुके पोलंसकी ने 30 वर्षों से अधिक समय से अमरीकी धरती पर क़दम नही रखा है.

प्रत्यापर्ण के डर से वो इंग्लैंड में भी शूटिंग करने से बचते रहे. उनके ऑस्कर पुरस्कार को अभिनेता हैरिसन फ़ोर्ड ने उनके स्थान पर ग्रहण किया था.

ज्यूरिख़ फ़िल्म समारोह के आयोजकों का कहना है कि पोलंसकी के हिरासत में लिए जाने की ख़बर सुन कर वे 'व्यथित और आहत' हैं लेकिन वे पूर्व नियोजित कार्यक्रम के मुताबिक पोलंसकी की फ़िल्मों का रेट्रोस्पेक्टिव यानी पुनरावलोकन रविवार को जारी रखेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X