पोलंसकी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार

By Neha Nautiyal

चर्चित फ़िल्म निर्देशक और ऑस्कर पुरस्कार विजेता रोमन पोलंसकी ने बर्लिन फ़िल्म समारोह में 'द घोस्ट राइटर' फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता है.

वो कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सके क्योंकि उन्हें स्विज़रलैंड में नज़रबंद रखा गया है और उनके अमरीका प्रत्यर्पण का मामला चल रहा है.

पोलंसकी को 31 वर्ष पुराने अमरीकी वारंट के सिलसिले में गिरफ़्तार कर लिया गया था.

पोलंसकी ने माना था कि वर्ष 1977 में उन्होंने 13 वर्षीय एक लड़की के साथ ग़ैर क़ानूनी यौन संबंध कायम किए थे, लेकिन सज़ा सुनाए जाने से पहले ही वे फ्रांस भाग गए.

76 वर्षीय पोलंसकी को पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया जब वे एक लाइफ़टाइम एचीवमेंट अवार्ड लेने फ्रांस से स्वीटज़रलैंड पहुँचे.

पोलंसकी के लगे आरोपों के आधार पर उनको आजीवन कारावास की सज़ा मिल सकती थी.

हाल के वर्षों में वे कोशिश कर रहे थे कि उन पर बलात्कार के जो आरोप लगे हैं वह ख़ारिज कर दिए जाएं.

वर्ष 2002 में फ़िल्म 'दी पियानिस्ट' के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीत चुके पोलंसकी ने 30 वर्षों से अधिक समय से अमरीकी धरती पर क़दम नही रखा है.

प्रत्यापर्ण के डर से वो ब्रिटेन में भी शूटिंग करने से बचते रहे.

उनके ऑस्कर पुरस्कार को अभिनेता हैरिसन फ़ोर्ड ने उनके स्थान पर ग्रहण किया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X