Grammy Awards 2024: पीएम मोदी का लिखा गाना 'एबंडेंस इन मिलेट्स' ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट, यहां देंखे गाना

pm-narendra-modis-abundance-in-millets-song-nominated-for-grammy-award-2024-listen-the-song-here

Grammy Awards 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखा गया बाजरे पर बने एक गाने 'एबंडेंस इन मिलेट्स' को इस साल के ग्रैमी अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह गाना स्वास्थ्य लाभों और पौष्टिक अनाज को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालता है।

'एबंडेंस इन मिलेट्स' गाने को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी इस गाने में नजर भी आएंगे। बता दें, सिंगर फाल्गुनी शाह और गौरव शाह ने इसे गाया है। फाल्गुनी शाह को उनके स्टेज नाम फालू से जाना जाता है।

16 जून को रिलीज हुआ था ये गाना

बता दें, संयुक्त राष्ट्र ने साल 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स घोषित किया है। भारत ने यह प्रस्ताव रखा था, जिसका संयुक्त राष्ट्र महासभा में 72 देशों ने समर्थन किया था।

फाल्गुनी ने कहा था कि यह गाना इसी का जश्न मनाने के लिए तैयार किया गया है। जिसमें किसानों को मिलेट्स उगाने का संदेश दिया गया है, ताकि दुनिया से भुखमरी को खत्म किया जा सके। एबंडेंस इन मिलेट्स गीत 16 जून को रिलीज हुआ था।

सिंगर फॉल्गुनी के कहने पर पीएम मोदी ने इस गाने में एक स्पीच दी, जिसे उन्होंने खुद लिखा। यह म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें, फाल्गुनी शाह साल 2022 में ग्रैमी पुरस्कार से नवाजी जा चुकी हैं। उन्हें यह अवॉर्ड 'ए कलरफुल वर्ल्ड' के लिए बेस्ट चिल्ड्रन्स म्यूजिक एल्बम कैटेगरी में मिला था।

वहीं, ग्रैमी अवार्ड्स की बात करें तो, इस श्रेणी में 'शैडो फोर्सेज' के लिए अरूज आफताब, विजय अय्यर और शहजाद इस्माइली, 'अलोन' के लिए बर्ना बॉय और 'फील' के लिए डेविडो समेत अन्य नामांकन दौड़ में शामिल हैं।

More from Filmibeat

Read more about: narendra modi grammy awards
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X