..................... आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्यों लिखी अनुपम खेर को चिट्ठी? एक्टर की खुशी का ठिकाना नहीं | pm narendra modi write letter to actor anupam kher for his book - Hindi Filmibeat

आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्यों लिखी अनुपम खेर को चिट्ठी? ये है बड़ी वजह

अभिनेता अनुपम खेर खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं।उन्होंने अपनी खुशी की वजह को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा भी किया। उनकी खुशी का कारण हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। जी हां, पीएम मोदी ने हाल में ही एक्टर अनुपम खेर को एक पत्र भेजा है जिसे पाकर एक्टर फूले नहीं समा रहे हैं।

दरअसल अनुपम खेर ने लॉकडाउन के दौरान अपनी एक किताब लिखी, जिसका नाम है यॉर बेस्ट डे इज टुडे। इस किताब के पब्लिश होने के बाद पाठकों की ओर से इसपर शानदार रिस्पॉन्स मिला। ये किताब आजकल की पीढ़ी को मोटिवेट करती है। इसी किताब की तारीफ करने वालों की सूची में देश के प्रधानमंत्री का नाम भी जुड़ गया है।

anupam kher

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता अनुपम खेर को चिट्ठी भेजी है। पीएम मोदी ने इस लेटर में लिखी कि अभिनेता की ये बुक काफी इंस्पायरिंग हैं। उन्होंने कहा कि इस किताब का टाइटल आपको आपकी मां की सीख से मिला है। एक मां हमेशा अपने बच्चों को ऐसी सीख देती है। इस किताब के कई अंश को पढ़कर लगता है कि आपको ये प्रेरणा आपकी मां दुलारी से मिली है। जो कि पाठकों को भी सकारात्मक सीखे देंगे।

पीएम मोदी की इस तारीफ को सुन अभिनेता अनुपम खेर ने खुशी जाहिर की। वह लिखती हैं कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ये पत्र पाकर मैं बहुत खुश हूं। आपने समय निकाल कर ये किताब पढ़ी, आप सच में देश के महान नेता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X