पीएम मोदी की कृषि कानून बिल वापस लेने की घोषणा- सोनू सूद, तापसी पन्नू, ऋचा ने मनाया जश्न, जबरदस्त रिएक्शन
कृषि कानून बिलों को वापस लेने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की। गुरु नानक के पवित्र प्रकाश पर्व पर नरेंद्र मोदी की इस घोषणा ने दिल्ली बॉर्डर पर 15 महीने से अधिक विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर इस फैसले की सराहना की जा रही है।
साथ ही सरकार ने जो तीन कृषि कानून बिल को वापस लेने का फैसला लिया है इसका श्रेय किसानों को बताया जा रहा है।पीएम मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम संबोधन करते हुए किसानों से अपील की है कि वह अपने घर लौटें, खेतों में लौटे। पीएम ने यह भी कहा है कि इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।

इसी के साथ सोशल मीडिया पर बॅालीवुड के कई सेलेब्स ने किसानों की लगातार दिल्ली बॅार्डर पर जारी संघर्ष की जीत बताया है। सोनू सूद, दिया मिर्जा, तापसी पन्नू और रिचा चड्डा ने सरकार के तीन कृषि कानून बिल वापस लेने के फैसले पर खुशी जताई है।


Click it and Unblock the Notifications