इटली की PM ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ जोड़ा अपना नाम, सेल्फी शेयर कर विरुषका-दीपवीर की तरह दिया ये हैषटैग

Pm Modi With PM Giorgia Meloni: पीएम मोदी जहां देश ही नहीं दुनिया भर के सबसे चहेते नेता बनकर सामने आए हैं तो वहीं अब पीएम मोदी के इटली की प्रधानमंत्री के साथ एक लेटेस्ट सेल्फी आग की तरह वायरल हो रही है। ये सेल्फी खुद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। दिलचस्प बात ये हैं कि कैप्शन में पीएम साहिवा ने पीएम मोदी के साथ अपना नाम जोड़कर #Melodi नाम दिया है। हर तरफ इसी की चर्चा है।
किसी भी जोड़ी का नाम जोड़कर एक नाम बनाने का ट्रेंड फिल्म इंडस्ट्री से शुरू हुआ था। प्रियंका-निक बने निकयांका, दीपिका-रणवी बने दीपवीर, विराट अनुष्का बने विरुष्का, रणबीर आलिया बने रालिया इसी तरह से इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपना नाम जोड़कर #Melodi दिया है।
Good friends at COP28.#Melodi pic.twitter.com/g0W6R0RJJo
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) December 1, 2023
भारतीय पीएम नरेन्द्र मोदी भी इस सम्मेलन में शामिल हुए, वहां उन्होंने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी खींची और उसे सोशल मीडिया पर शेयर की।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, सीओपी 28 में अच्छे दोस्त। इस तस्वीर में दोनों देशों के पीएम मुस्कुरा रहे हैं।
बता दें की आज पीएम मोदी सम्मेलन में भाग लेने के बाद दिल्ली वापस लौट चुके हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों के साथ चर्चा भी की। वहीं PM मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा 'COP28 शिखर सम्मेलन के मौके पर इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ बैठक। मुझे समृद्ध और टिकाऊ भविष्य के लिए भारत और इटली के संयुक्त प्रयासों पर भरोसा है।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलोनी के अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ब्राजील के प्रधानमंत्री लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन, पूर्व ब्रिटिश पीएम टोनी ब्लेयर से भी मुलाकात की। PM मोदी ने यहां संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के चार सत्रों को संबोधित किया। सम्मेलन में पीएम मोदी सहित अन्य वैश्विक नेताओं ने एकसाथ सामूहिक फोटो भी लिया।
So Beautiful, So elegant, Just looking like a WOW!!! 🇮🇳🇮🇹
— Mukesh Chaudhary (@MukeshG0dara) December 1, 2023
Reunion of PM Modi and Georgia Meloni.#Melodi - A Never Ending Bond ♥️pic.twitter.com/vJApqRWQMU


Click it and Unblock the Notifications