लता मंगेशकर के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने ऐसे किया विश, मना रही हैं 91वां जन्मदिन

हिंदी फिल्म सिनेमा में संगीत और गायकों की जब भी बात होगी तो सबसे पहले सुर साम्राज्ञी के नाम से मशहूर लता मंगेशकर का नाम सामने आएगा। आज वो अपना 91वां जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर उनके फैंस और कई लोग लंबी उम्र की कामना कर रहे हैँ। गौरतलब है कि उनकी फैन फॉलोविंग काफी तगड़ी है और इस मौके पर कई सेलिब्रिटीज के साथ कई राजनेताओं ने उनको जन्मदिन की बधाई दी है।

इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ट्वीट वायरल हो रहा है और उन्होने लता दीदी को शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होने लिखा.. 'सम्माननीय लता दीदी से मैने बात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

lata mangeshkar, birthday, birthday, लता मंगेशकर, जन्मदिन, नरेंद्र मोदी

उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लता दीदी वो नाम है जो कि देश के हर घर में लिया जाता है। इस बात को लेकर मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि उनका स्नेह और आशीर्वाद मुझे अक्सर मिला है।'

पीएम मोदी का ये ट्वीट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट कर रहे हैं और जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था।

उन्होने अपने करियर में लगभग सभी धमाकेदार गाने गाए हैं। लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव हैं और अक्सर उनके ट्वीट्स सामने आते रहते हैं और अपने फैंस के लिए वो पोस्ट भी करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X