कुंभ में कोरोना पर पहली बार PM मोदी ने तोड़ी चुप्पी, तो ऋचा चड्ढा और कंगना रनौत का तुरंत आया रिएक्शन
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने एक बार फिर हरिद्वार के कुंभ मेले को लेकर ट्वीट किया। दरअसल पहली बार कुंभ को लेकर चुप्पी तोड़ी है। पीएम मोदी ने खुद कुंभ को खत्म को लेकर कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान पर ऋचा चड्ढा ने निशाना साधा। ऋचा चड्ढा ने लिखा, मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मुझसे सहमत हैं। इस बारे में बात करने के लिए सब 'समाचार' के पोर्टल का इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले भी ऋचा चड्ढा ने महाकुंभ को महामारी फैलाने वाला इवेंट बताया था।
दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार सवेरे ट्वीट किया। उन्होंने लिखा मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी। बता दें इससे पहले भी दो प्रमुख अखाड़ों ने कुंभ के समाप्ति का ऐलान किया था।


Click it and Unblock the Notifications