पीएम नरेन्द्र मोदी और एक्ट्रेस रेखा हैं सबसे लोकप्रिय Vegeterian
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सदाबहार अभिनेत्री रेखा को 'पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स' (पेटा) ने सर्वाधिक चर्चित शाकाहारी हस्ती घोषित किया है। यह एक सर्वे के बाद घोषित किया गया है। पेटा (भारत) द्वारा कराए गए एक सर्वे में अभिनेत्री कंगना रनौत, शाहिद कपूर, अमिताभ बच्चन, आर. माधवन, जैकलीन फर्नाडीज और हेमा मालिनी ने उन दोनों को कड़ी टक्कर दी।

लोगों से मिले हजारों वोटों के अनुसार पेटा ने विजेताओं की घोषणा की है। जिसमें नरेन्द्र मोदी और रेखा को लोगों ने शीर्ष पर रखा।
इस उपाधि के बाद रेखा ने कहा कि, 'मैं अपनी अधिकांश जिंदगी शाकाहारी रही हूं और इस सच्चाई का समर्थन कर सकती हूं कि आपके सोचने के तरीके और चीजों को देखने के नजरिये से असर पड़ता है।' जबकि नरेन्द्र मोदी की सेहत के राज से तो सब वाकिफ हैं। हर कोई जानता है कि मोदी स्वस्थ रहने के लिए योग करते हैं।
पेटा इंडिया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पूर्वा जोशीपुरा ने कहा, 'रेखा और प्रधानमंत्री मोदी ने हर जगह लोगों को मांसाहार छोड़कर शाकाहार अपनाने के लिए प्रेरित किया है। लिहाजा, उनके नामों की घोषणा करना हमारे लिए भी गर्व की बात है।'


Click it and Unblock the Notifications











