सलमान के स्वच्छ भारत कमिटमेंट से काफी इंप्रेस हैं मोदी!

सलमान खान की कमिटमेंट को लेकर तो आपने काफी कुछ सुना ही होगा, लेकिन उनकी कमिटमेंट से खुद देश के प्रधानमंत्री इंप्रेस हो जाएंगे ये शायद आपने नहीं सोचा होगा। असल में सलमान खान ने मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान को जितनी गंभीरता से लिया है शायद ही उसे किसी ने इतनी गंभीरता से फॉलो किया हो। सलमान खान ने खुद से ये कमिटमेंट कर ली कि वो भारत देश को अपनी तरफ स्वच्छ करने में पूरा योगदान देंगे।

PM Narendra Modi praised Salman Khan for swachch Bharat Abhiyaan efforts

इसीलिये सलमान खान अक्सर अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये अपने फैंस व चाहने वालों को ये कहते रहते हैं कि वो आगे बढ़कर देश को स्वच्छ बनाने में मदद करें। यहां तक कि उन्होंने कई बार तो अपने शहर के उन क्षेत्रों की तस्वीरें भी ट्वीट कीं जहां पर गंदगी या कूड़ा नज़र आया। उन्होंने कहा कि ये सब जगहें स्वच्छ करने में लोगों को आगे आना चाहिए।

नरेंद्र मोदी ने सलमान खान के इस जज्बे और कमिटेमंट को सलाम करते हुए ट्विटर पर लिखा- एक बार फिर से सलमान खान ने भारत को स्वच्छ बनाने के हमारे कार्य में काबिले तारीफ योगदान दिया है। मैं उन्हें ढेर सारा धन्यवाद व बधाई देता हूं।

ज्ञात हो कि सलमान खान ने करजत के गांव में सफाई अभियान चलाया था और पूरे गांव की पुताई भी की थी। इसके अलावा अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान के दौरान भी उन्होंने सेट पर साफ सफाई का पूरा ध्यान रखने के लिए कुछ कड़े नियम भी बनाए थे। सलमान ने ये नियम भी बनाया है कि वो हर महीने अपने 100 ट्विटर फॉलोवर्स को स्वच्छ भारत अभियान के लिए नॉमिनेट करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X