प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति ने कादर खान की निधन पर जताया शोक, देंखे ट्विट
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और लेखक कादर खान का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बॉलीवुड परिवार और देश के सभी चाहने वालों ने संवेदना व्यक्त की है। वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी वरिष्ठ अभिनेता की मृत्यु पर शोक प्रकट किया है। बता दें, कादर खान लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे।
Recommended Video

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- 'कादर खान जी ने अपने शानदार अभिनय कौशल और अनूठे मजाकिया अंदाज से स्क्रीन को रोशन किया। वह शानदार स्क्रीनराइटर थे और कई यादगार फिल्मों से जुड़े रहे। उनके निधन से दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।'

वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्विट किया- वरिष्ठ अभिनेता और संवाद लेखक कादर खान के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनकी बहुमुखी प्रतिभा, हास्य व नकारात्मक भूमिकाएं, और एक लेखक के रूप में उनके द्वारा संवारी गई फिल्में आज भी याद की जाती हैं। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं।
वहीं, स्मृति ईरानी ने भी ट्विट किया है कि यदि आप 80-90 दशक के हैं जो हिंदी फिल्मों के शौकिन रहे हैं तो जाहिर तौर पर आप भी कादर खान के जादू से अछूते नहीं होंगे। उनके मिलने का सौभाग्य नहीं मिला, लेकिन यदि मिल पाती तो जरूर कहती- thank you for the laughter, thank you for your craft..


Click it and Unblock the Notifications











