पीएम नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि- लिखा- 'दीदी हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई हैं'

महान गायिका लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 दुनिया को अलविदा कह दिया है। गायिक के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया है। उन्होंने लता जी के साथ एक तस्वीर साझा की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

लता मंगेशकर को 11 जनवरी को कोविड से संक्रमित पाने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना के साथ साथ वो निमोनिया से भी जूझ रही थीं। उन्हें लगातार आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा जा रहा था। वह 24 घंटे डॉक्टर्स की निगरानी पर थीं, लेकिन धीरे धीरे उनकी हालत नाजुक होती गई और 6 फरवरी को गायिका ने अपनी आखिरी सांसे लीं।

pm-narendra-modi-pays-tribute-to-lata-mangeshkar

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लता मंगेशकर को याद करते हुए लिखा- "मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूं। दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई हैं जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।"

मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं

मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं

उन्होंने आगे लिखा-"लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं।"

लता दीदी से अपार स्नेह मिला है

लता दीदी से अपार स्नेह मिला है

अंत में उन्होंने लिखा- "मैं इसे अपना सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से अपार स्नेह मिला है। उनके साथ मेरी बातचीत अविस्मरणीय रहेगीं। लता दीदी के निधन पर मुझे अपने साथी भारतीयों के साथ शोक है। उनके परिवार से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।"

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया शोक

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया शोक

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, "लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है, जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई है। भारत रत्न, लता जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।"

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दी श्रद्धांजलि

लता मंगेशकर के निधन से उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी बेहद दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "भारत ने लता जी के निधन में अपनी आवाज खो दी है, जिन्होंने कई दशकों तक अपनी मधुर और उदात्त आवाज से भारत और दुनिया भर में संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।"

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया ट्वीट

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया ट्वीट

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर लिखा, ''देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी।''

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने व्यक्त किया शोक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने व्यक्त किया शोक

लता मंगेशकर के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि लता दीदी का आज शाम राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज दिल टूट गया है, बहुत दुख में हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X