जेब में बॉल क्यों रखी? कैच से पहले हंसी क्यों? पीएम मोदी ने लिया महिला क्रिकेट टीम का इंटरव्यू, मजेदार वीडियो

PM Modi

PM Modi Met Indian Women's Cricket Team: महिला क्रिकेट टीम से पीएम मोदी ने मुलाकात की है और एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। इस वीडियो को खुद पीएम मोदी ने साझा किया है।

साउथ अफ्रीका को विश्व कप फाइनल में हराने के बाद हरमनप्रीत कौर की टीम ने विश्व कप अपने नाम किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी महिला टीम को बुलाया और उनका सम्मान किया।

इस वीडियो में कई मजेदार बातें पीएम ने खिलाड़ियों से की और महिलाएं लगातार मुस्कुराती और हंसती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देखेंगे की पीएम ने ना सिर्फ खेल को लेकर बात की बल्कि उनको ये भी पता था कि खिलाड़ियों ने क्या क्या किया था।

पीएम मोदी ने की मजेदार बातें

वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि हरमनप्रीत कौर ने पीएम मोदी से कहा, ''जब हम 2017 में आपसे मिले थे तो हम ट्रॉफी के साथ नहीं आए थे। लेकिन जिसके लिए हम इतने सालों से मेहनत कर रहे हैं वो ट्रॉफी हम यहां लेकर पाए।'' पीएम मोदी ने शेफाली वर्मा से सवाल पूछा, आप कैच होने से पहले हंस रहीं थीं क्या कारण है? शेफाली ने कहा, ''सर मैं मन मन में बोल रही थी आ जा कैच, आ जा मेरे पास। तो उसमें बस मुझे हंसी आ गई की आ गई हाथ में मेरे।'' इसके बाद सभी हंसने लगते हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने दीप्ति शर्मा से पूछा, आप हनुमान जी का टैटू लगाकर घूमती हैं तो इससे क्या मदद मिलती है? दीप्ति ने कहा, ''मुझे लगता है कि मैं कठिनाइयों में उनको याद करती हूं तो उससे बाहर आ जाती हूं।''

पीएम मोदी ने आगे पूछा, आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी जय श्री राम लिखता हो? जवाब मिलता है, जी हां उसपे भी लिखा हुआ है। अरुंधती रेड्डी ने पीएम से कहा, ''मेरे को मेरी मम्मी की मैसेज देनी थी। आप उनके हीरो हो और अभी 4-5 बार उनको कॉल आ गया कि मेरे हीरो से कब मिल रही हो।'' नरेंद्र मोदी ने हरमनप्रीत कौर से कहा, आपने जो जीतने के बाद बॉल जेब में रखा? हरमनप्रीत- ''मेरा ये था कि मेरे पास है तो अब ये मेरे पास ही रहेगा। अभी भी मेरे बैग में ही है।''

पीएम मोदी ने दिया मैसेज

मोटापे को लेकर पीएम मोदी ने चिंता जाहिर की और टीम से कहा कि, ''फिट इंडिया के लिए आप लोग मोटिवेट कर सकते हैं, हमारे देश में मोटापा एक बहुत बड़ा प्रॉब्लम होता जा रहा है तो फिट इंडिया ही इसका उपाय है।'' पीएम मोदी ने वर्ल्ड कप लिया और सभी खिलाड़ियों का मुंह भी मीठा करवाया। आप भी देखिए उनका ये वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: narendra modi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X