प्रधानमंत्री ने क्यों की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ!
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक हर कोई बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते दिख रहे हैं। बॉलीवुड की बात करें तो आमिर खान, सलमान खान और अमिताभ बच्चन के बाद अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी इस अभियान के साथ जुड़ गई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने यू ट्यूब पर इस अभियान में भाग लेने का एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वो वरसोवा के एक इलाके में जाकर साफ-सफाई करती नजर आ रही है। उनके साथ इस सफाई अभियान में वहां के बच्चों ने भी हाथ बटांया। इसी इलाके में प्रियंका की फ़िल्म 'अग्निपथ' की शूटिंग हुई थी।
प्रियंका कहती हैं, 'मेरा मक़सद यहां सिर्फ़ साफ़ सफ़ाई करना नहीं है बल्कि इस जगह को दोबारा बसाना भी है।' प्रियंका के इस कदम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सराहा है। मोदी ने ट्विट किया है कि "प्रियंका द्वारा किया जा रहा यह बहुत ही कमाल का काम है। लोगों को एक साथ लाना और स्वच्छ भारत बनाना बहुत ही बढिय़ा है।"


Click it and Unblock the Notifications