..................... PM Naredra Modi lauds Akshay Kumar starrer toilet ek prem katha trailer - Hindi Filmibeat

PM मोदी ने टॉयलेट एक प्रेम कथा के ट्रेलर की तारीफ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के ट्रेलर की तारीफ की।

By Shweta

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की हर कोई तारीफ कर रहा है। फिल्म काफी अलग मुद्दे पर बनी है और लोगों को आकर्षित कर रही है। अक्षय कुमार के लिए खास बात ये है कि अब फिल्म के ट्रेलर की तारीफ उन्हें एक बेहद खास शख्स से मिली है। ये कोई और नहीं बल्कि खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

अक्षय ने सोशल मीडिया ट्विटर पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया , जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, यह स्वच्छता के संदेश को आगे बढाने का अच्छा प्रयास है। स्वच्छ भारत बनाने के लिये 125 करोड भारतीयों को एक साथ मिलकर काम करना होगा।

pm-narendra-modi-lauds-akshay-kumar-starrer-toilet-ek-prem-katha-trailer

मोदी के ट्वीट के बाद अक्षय कुमार ने जवाब में लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री का बहुत बहुत धन्यवाद। उम्मीद है कि हम लोगों की धारणा बदलने और बदलाव लाने में कामयाब होंगे।" जाहिर है कि अगर खुद प्रधानमंत्री फिल्म की तारीफ करें तो ये किसी भी फिल्म के लिए बड़ी बात है।

आपको बता दें कि फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है । फिल्म के डायरेक्टर नारायण सिंह और लीड एक्ट्रेस भूमि पेंडरेकर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X