पीएम मोदी के तीनों कृषि कानूनों की वापसी फैसले पर भड़कीं कंगना रनौत- शर्मनाक,सरासर गलत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्र को संबोधन करते हुए इस बात की घोषणा की है कि सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला लिया है। सोशल मीडिया पर जहां आम जनता से लेकर कई सेलेब्स ने इस फैसले को किसानों की जीत बताया है तो वहीं कंगना रनौत ने इस पर अपनी अलग प्रतिक्रिया दी है।
कंगना रनौत के लेटेस्ट पोस्ट से यह भी समझा जा सकता है कि वह पीएम मोदी के कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले से खुश नहीं हैं। अपने इस पोस्ट के जरिए कंगना रनौत ने खास तौर पर पीएम मोदी से नाखुश दिखाई दे रही हैं। शुक्रवार सुबह पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि मैं देश से क्षमा मांगता हूं।

मैं यह बताने आया हूं कि हमने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया है। मेरी किसानों से अपील है कि वह अपने घर लौटें। खेतों में लौटें। कंगना रनौत ने इस खबर के सामने आने के बाद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपना पक्ष रखते हुए लिखा है कि दुखद, शर्मनाक और सरासर गलत बताया है।

कंगना रनौत ने बोला गलत फैसला
कंगना रनौत ने लिखा है कि अगर संसद में बैठी सरकार के बजाए गलियों में बैठे लोग कानून बनाना शुरू कर दें तो यह भी एक जिहादी देश है। उन सभी को बधाई जो ऐसा चाहते हैं। आपको बता दें कि कंगना रनौत लगातार अपने कई पोस्ट के जरिए किसान आंदोलन को लेकर अपनी राय जाहिर कर चुकी हैं। कंगना ने किसानों को आतंकी भी कह दिया था। यहां तक कि कंगना रनौत ने किसान आंदोलन में शामिल होने वाली 80 साल की बुजुर्ग महिला पर टिप्पणी की थी।

कंगना रनौत कर चुकी हैं किसान आंदोलन का विरोध
किसान आंदोलन में शामिल हुई इस महिला का रेट कंगना रनौत ने 100 रुपए बताया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ ने कंगना रनौत को लताड़ लगाई थी। कंगना रनौत ने एक न्यूज चैनल का वीडियो शेयर कर यह भी बोला था कि मैं चाहती हूं कि दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा को किसानों के लिए लोकल क्रांतिकारियों की भूमिका में दिखे कम से कम एक वीडियो के माध्यम से किसानों को यह बताएं कि उनका विरोध किस बात का करना है।

कंगना ने बोला मेरी भी मांग पूरी करो
कंगना ने यह भी कहा कि दोनों किसानों को भड़का कर गायब हो गए हैं। और देखो किसानों की और देश की यह हालत है। कंगना रनौत ने किसान बिल पर जारी आंदोलन को लेकर यह भी लिख डाला था कि जब सब कोई कुछ भी कर रहा है तो मेरी भी कुछ मांग है। मुझे भी भारत के किए हुए सारे टुकड़े वापस चाहिए। मुझे चीन से कैलाश वापस चाहिए। मुझे राम राज्य वापस दो। नहीं तो मैं और मेरे फैंस दिल्ली में किसान आंदोलन का हिस्सा होंगे।


Click it and Unblock the Notifications