विराट- रोहित का हाथ थामकर साहस देते नजर आए पीएम मोदी, ड्रेसिंग रूम से वायरल हुई दिल छू लेने वाली तस्वीर!

PM Modi With Rohit and Kohli- भारतीय क्रिकेट टीम को देखकर इस बार लग रहा था कि वो 2023 का ये विश्व कर उठाकर ही मानेगी। हालांकि रविवार को 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी का दिल तोड़ दिया।
भारत इस फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हार गया। इसके बाद कई खिलाड़ियों के आंखों में आंसू देखे गए। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह का काम किया वो काफी काबिले तारीफ है।
पीएम मोदी को इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम की ड्रेसिंग रूम में देखा गया। इस वक्त एक तस्वीर उनकी सामने आ रही है जिसमें वो रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ खड़े हैं। खबर है कि पीएम मोदी ने उन्हें सलाह दी कि टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए नतीजे से निराश न हों।
पीएम मोदी ने भारतीय कप्तान को यह कहते हुए थोड़ा मुस्कुराने की भी सलाह दी कि पूरा देश उन्हें देख रहा है। इसके बाद पीएम मोदी ने भारतीय कोच राहुल द्रविड़ को बुलाया और भारतीय टीम द्वारा की गई कड़ी मेहनत के लिए उनकी सराहना की।
पीएम का कहना था कि ये खेल है और ऐसा होता रहता है। इसके बाद मोदी जी तारीफ लोग कर रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि मुश्किल समय में वो खड़े रहते हैं और समस्या का समाधान निकालने की तरफ काम करते हैं।
इसके पहले उनकी एक तस्वीर भारतीय तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी के साथ सामने आई थी। इस दौरान पीएम मोदी को शमी के द्वारा गले लगाए देखा गया था। ऐसा कहा जा रहा था कि पीएम के गले लगाते ही मोहम्मद शमी इमोशनल हो गए थे लेकिन पीएम ने उनको सांत्वना दी थी।
चाहे वो रोहित शर्मा हों या फिर विराट कोहली, इस वर्ल्ड कप में सभी ने काफी शानदार खेल दिखाया है लेकिन फाइनल में जो होना चाहिए था वो नहीं हुआ था। इस दिन काफी स्कोर बना था और इसी वजह से सामने वाली टीम हावी हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications