PM Modi ने दी न्यूली वेड रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को शादी की बधाई, लिखा खास नोट...

PM Narendra Modi Congratulated newlyweds Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी को गोवा में सात फेरे लिए। बता दें कि कपल की शादी में कई सितारे और बिजनेस वर्ल्ड के लोग शामिल हुए थे। शादी काफी रॉयल थी कई नई और खास चीजें भी रकुल और जैकी की शादी में देखने को मिलीं। बता दें कि कपल को फैन्स और सितारों ने कपल के नए सफर के लिए दोनों को जमकर बधाइयां दी हैं। बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को शुभकामनाओं भरा पत्र लिखा है।
पीएम मोदी ने लिखा स्पेशल नोट
श्रीमती पूजा और श्री वासु भगनानी जी जैकी और रकुल जीवन भर के लिए विश्वास और साथ की यात्रा शुरू कर रहे हैं, उनकी शादी के शुभ अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आने वाले वर्ष जोड़े के लिए एक-दूसरे के लिए खास हैं। साथ ही साथ खुद की खोज के लिए भी यह बड़ा अवसर है। दम्पति के दिल, दिमाग और कार्य एक हों। हर समय एक-दूसरे के साथ रहना, अपने सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने की कोशिश में एक-दूसरे का हाथ पकड़ना, सोच-समझकर और स्नेहपूर्वक जिम्मेदारियों को संभालना, दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे की खामियों को स्वीकार करके जीवन की यात्रा में आदर्श भागीदार बनें और एक दूसरे के गुणों से सीखें। विवाह समारोह में मुझे आमंत्रित करने के लिए हृदय से आभार। मैं एक बार फिर इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए अपनी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। नमस्कार।
वायरल हुई विदाई का वीडियो
हाल ही में सोशल मीडिया पर रकुल प्रीत सिंह की विदाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वे रीति रिवाजों के साथ विदा होती नजर आ रही हैं। बता दें कि कपल की शादी आनंद कारज और सिंधी रीति रिवाज के मुताबिक हुई थी। सिख धर्म में शादी को आनंद कारज कहा जाता है। इसमें लग्न, मुहूर्त नक्षत्रों, कुंडली का स्थान नहीं होता है। जबकि हिंदू विवाह में इसे मान्यता दी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











