REALLY: 'प्रेम रतन धन पायो' में दिखेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी.. मजाक नहीं!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की 'प्रेम रतन धन पायो' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। हो भी क्यों न.. आखिर इतने सालों बाद सूरज बड़जात्या और सलमान की जोड़ी साथ जो आई है।
इतना ही नहीं, सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो से कहीं न कहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कनेक्ट हो गए हैं। जी हां, दरअसल नरेन्द्र मोदी पर बनाया गया एक 6.43 मिनट का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इसी वीडियो का एक छोटा हिस्सा प्रेम रतन धन पायो के इंटरवल के दौरान सिनेमाघरों में भी दिखाया जा रहा है।
MUST READ: BOX OFFICE: 'प्रेम रतन धन पायो' का पहला दिन..
सेंसर बोर्ड के चीफ पहलाज निहलानी ने इस वीडियो को प्रोड्यूस किया है, जिसे टाइटल दिया गया है- मेरा देश का महान.. मेरा देश है जवान.. खबर है कि उन्होंने सूरज बड़जात्या से खास बोलकर यह वीडियो फिल्म में जोड़ा है।
यहां देखिए नरेन्द्र मोदी पर बनाया गया वीडियो-(नीचे दी तस्वीर पर क्लिक करें)


Click it and Unblock the Notifications
















