..................... PM Narendra Modi biopic gets a release date, film to release on May 24 - Hindi Filmibeat

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बायोपिक अब इस तारीख को होगी रिलीज- लोकसभा चुनाव के बाद

Recommended Video

Vivek Oberoi's PM Narendra Modi Biopic will now release on this date | FilmiBeat

विवेक ओबेरॉय स्टारर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया था। जिसके बाद फिल्म के निर्माता, निर्देशक, एक्टर सभी ने विरोध जताया था। बहरहाल, बता दें, अब यह फिल्म आम चुनाव के बाद 24 मई को रिलीज होने वाली है।

चुनाव आयोग ने बॉयोपिक पर रोक लगाते हुए कहा था कि ऐसी कोई भी फिल्म जो किसी राजनीतिक दल या राजनेता का प्रभावित करती है, उसे प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए। फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होनी थी और 11 अप्रैल को ही चुनाव का प्रथम चरण मतदान होना था।

Narendra Modi biopic

सात-चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हुए और 19 मई को समाप्त होंगे। लिहाजा, अब फिल्म 19 मई के बाद ही रिलीज हो सकती थी। यही देखते हुए निर्माता अब फिल्म को 24 मई को रिलीज करेंगे।

फिल्म को पोस्टपोन करने के फैसले पर फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा, लोगों को समझना चाहिए कि एक प्रोड्यूसर ने इस प्रोजेक्ट पर अपना करोड़ों दांव पर लगाया है। मुझे नुकसान वहीं से होना शुरु हो गया जब हमारी फिल्म को 5 अप्रैल से बढ़ाकर 11 अप्रैल कर दिया गया। हमने मुंबई, दिल्ली और मध्य प्रदेश के हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई जीत कर रिलीज डेट पाई थी। फिर उस पर भी रोक लगा दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X