रिलीज होते ही ऑनलाइन LEAK हो गई पीएम नरेन्द्र मोदी बॉयोपिक- पूरी की पूरी फिल्म

विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी बॉयोपिक 24 जून को देशभर में रिलीज हुई है। बता दें, कई बार टलने के बाद फिल्म रिलीज हुई और रिलीज होते ही फिल्म ऑनलाइन लीक कर दी गई। जी हां, पाइरेसी के लिए कुख्यात वेबसाइट तमिलरॉकर्स ने पूरी की पूरी फिल्म को लीक कर दिया। जाहिर है फिल्म को इससे काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

फिल्म के निर्माता और टीम के लिए यह झटका साबित हो सकता है। फिल्म ऑनलाइन फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जिससे सिनेमाघर आने वाले दर्शकों में कमी देखी जा सकती है। यूं भी फिल्म का क्रेज ऐवरेज है। समीक्षकों से भी फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।

PM Narendra Modi Biopic

तमिलरॉकर्स की बात करें तो कुछ समय पहले इस वेबसाइट पर लगाम लगाने के भरसक प्रयास किए गए थे। लेकिन कोई नतीजा नहीं दिखा। आज भी हर बॉलीवुड, हॉलीवुड फिल्म रिलीज होते ही पाइरेसी का शिकार बन रही है। जिससे छोटे बजट की फिल्मों के साथ बड़ी फिल्मों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

पिछले कुछ समय से पायरेसी की समस्या फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी समस्या बन कर सामने आई है। सिर्फ हिंदी ही नहीं, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम जैसी भाषाओं में भी फिल्मों के लीक होने की खबरें सामने आती रही हैं। लेकिन इस अपराध पर लगाम भी नहीं लग पा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X