पीएम मोदी बायोपिक: ये सुपरस्टार बनेंगे मोदी, शानदार लुक, तारीख भी हो गई OUT
2019 शुरू होते ही ताबड़तोड़ फिल्मों के ऐलान भी शुरू हो गए हैं। 2019 में तगड़ा चुनाव है ऐसे में इस माहौल का फायदा बॉलीवुड भी अच्छी तरह से उठाना चाहता है शायद यही वजह है कि राजनीतिक लोगों से जुड़ी फिल्में ताबड़तोड़ बनाई जा रही हैं। कई बड़ी फिल्मों के साथ हाल ही में 2019 की एक और बड़ी फिल्म का ऐलान हो गया है। ये फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक है.. हाल ही में इस फिल्म को सोशल मीडिया के जरिए ऑफिशियली एनाउंस कर दिया गया है। वहीं अब आप ये सोच रहे होंगे कि इस फिल्म में मोदी कौन बनेगा।
[2019 का बड़ा Dhamaka, डिब्बाबंद हो गई थी फिल्म, अचानक आ गया जबरदस्त टीजर]
बता दें कि इस पीएम मोदी की इस फिल्म में मोदी का किरदार निभाएंगे अभिनेता विवेक ओबेरॉय.. इस बायोपिक को 'मैरी कौम' और 'सरबजीत' जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर ओमंग कुमार डायरेक्ट करेंगे। इस बायोरिक का टाइटल 'पीएम नरेंद्र मोदी' रखा गया है। जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर 7 जनवरी को रिलीज होगा। वहीं फिल्म की शूटिंग जनवरी 2019 के मध्य से शुरू हो जाएगी।

बता दें कि एक्सिडेंटल प्राइममिनिस्टर के बाद ये इस साल की दूसरी राजनीति पर आधारित फिल्म होगी। दोनों फिल्में ही दो मुख्य राजनीतिक पार्टियों की झलक दिखाएंगे। ऐसे में इलेक्शन के माहौल में इन दोनों फिल्मों पर ऑडिएंस का रिएक्शन देखने लायक होगा। बहरहाल, आपको आगे बता देते हैं इन दोनों फिल्मों के अवाला इस साल रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications