सुपरस्टार रजनीकांत का 70 वां जन्मदिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अंदाज में किया बर्थडे विश
भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े स्टार के तौर पर केवल रजनीकांत का नाम सामने आता है। साउथ में उन्हें भगवान की तरह पूजा जाता है। सिर्फ अपनी फिल्मों में एंट्री करने के साथ वह फैंस के दिल में जगह बना लेते हैं। आज यानी कि 12 दिसंबर को उनका जन्मदिन है। रजनीकांत आज अपना 70 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी सिनेमाघर में उन्हें देखने के लिए लाइन लगती है। यहां तक हर एक्ट्रेस का सपना रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करने का होता है।
रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर उनके कई करीबी और फैंस ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रजनीकांत के लिए खास मैसेज पोस्ट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत के लिए ट्वीट करते हुए लिखा है कि प्यारे रजनीकांत जी, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।

आप लंबी और स्वस्थ जिंदगी जिएं। इससे सभी वाकिफ हैं कि केवल सिनेमा ही नहीं हर क्षेत्र में रजनीकांत का सम्मान किया जाता है। एंटरटेनमेंट की दुनिया से हटकर रजनीकांत राजनीति में एंट्री लेने वाले हैं। वह जल्द ही अपनी पार्टी लांच करने वाले हैं। इसके साथ बताया जा रहा है कि वह साल 2021 का चुनाव भी लड़ेंगे।
रजनीकांत आने वाले साल के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि वह दिसंबर महीने के आखिरी तक अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। तमिलनाडु में अप्रैल-मई में चुनाव होगा। गौरतलब है कि रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बंगलूरू में हुआ था।
बचपन में उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उन्होंने कुछ समय तक बतौर बस कंडक्टर भी काम किया। इसके बाद उनका नसीब उन्हें सिनेमा की तरफ ले आया। हिंदी और साउथ की फिल्मों में उन्होंने अपना रंग दिखाया। साउथ में उन्हें भगवान माना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications