PM Modi Birthday- बॉलीवुड से साउथ सुपरस्टार्स तक.. पीएम मोदी के जन्मदिन पर आया बधाइयों का सैलाब

PM Modi Birthday Wishes- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीती रात से ही सोशल मीडिया पर तूफान आ गया है और लोग लगातार उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं।
क्या बॉलीवुड क्या हॉलीवुड और क्या खिलाड़ी.. सभी पीएम मोदी के जन्मदिन पर विश कर रहे हैं और लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। आमिर खान और शाहरुख खान से लेकर साउथ के महेश बाबू और एसएस राजामौली तक ने पीएम के जन्मदिन पर उनको ग्रीट किया है।
अक्षय कुमार ने क्या लिखा?
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सुपरस्टार अक्षय कुमार ने लिखा, 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ, ''@narendramodiजी, मेरी दिल से ये प्रार्थना है कि आपको लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य मिले... आप भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाते रहें। Happy Birthday, Captain.''
75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ, @narendramodi जी 🙏🏼
— Jolly Mishra - Asli Jolly from Kanpur (@akshaykumar) September 17, 2025
मेरी दिल से ये प्रार्थना है कि आपको लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य मिले… आप भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाते रहें। Happy Birthday, Captain 🫡 🇮🇳❤️
शाहरुख खान ने कहा, शाहरुख खान ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक वीडियो के साथ शुभकामनाएँ दी हैं जिसको एएनआई ने साझा किया है। 75वें जन्मदिन पर उन्होने उनके सफर को लेकर भी बात की।
रजनीकांत ने लिखा ये पोस्ट
रजनीकांत ने लिखा, परम आदरणीय, आदरणीय और मेरे प्रिय प्रधानमंत्री जी @narendramodi नरेंद्र मोदी जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मैं आपके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, मन की शांति और हमारे प्रिय राष्ट्र का नेतृत्व करने की अनंत शक्ति की कामना करता हूँ। जय हिंद।
मलयाली सुपरस्टार मोहनलाल ने लिखा, हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्नता और हमारे राष्ट्र को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की निरंतर शक्ति प्रदान करे।
महेश बाबू
नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू का ये वीडियो सामने आया है। उनका कहना है, पीएम मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं और आप हमेशा ही इंस्पायर करते हैं।
आमिर खान
आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है। उन्होने कहा, ''पीएम नरेंद्र मोदी जी की 75वीं सालगिरह पर उनको ढेर सारी शुभकामनाएं। हमारे देश के विकास के लिए जो आपने योगदान दिए हैं वो हमेशा याद किए जाएंगे। आपको जन्मदिन की बधाई।''


Click it and Unblock the Notifications











