211 सिंगर्स और 1 गाना 'जयतु जयतु भारतम', लता मंगेशकर ने किया शेयर-PM मोदी बोले-आत्मनिर्भर भारत

मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने 211 गायकों की आवाज में 'वन नेशन वन वॉइस जयतु जयतु भारतम' गीत शेयर किया है। इस गाने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साझा किया और इन गायकों की तारीफ करते हुए कहा कि ये आत्मनिर्भर भारत के लिए संदेश है। देशभर में लॉकडाउन व कोरोना के चलते अर्थव्यवस्था को तो झटका लगा ही है साथ ही गरीब और मजदूर खासा परेशान है। ऐसे बदहाली और मुश्किलों को देखते हुए लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए सुर सम्राटों ने एक गाना तैयार किया।

वन नेशन वन वॉइस- जयतु जयतु भारतम गाने को ट्विटर पर लता मंगेशकर ने शेयर किया। वह लिखती हैं, नमस्कार, हमारे ISRA के बहुत गुणी 211 कलाकारों ने एक होकर आत्मनिर्भर भारत की भावना से प्रेरित इस गीत का निर्माण किया है ,जो पूरे भारत की जनता को और हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदीजी को हम अर्पण करते हैं। जयतु भारतम् ।

इस ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, यह गीत हर किसी को उत्साहित और प्रेरित करने वाला है। इसमें आत्मनिर्भर भारत के लिए सुरों से सजा उद्घोष है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X