पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर भेजा अजय देवगन के बेटे युग के लिए खास मैसेज, जमकर तारीफ!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को अपना 70 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। बॅालीवुड के कई स्टार्स ने पीएम के लिए अपना संदेश भेजा। पीएम मोदी ने इनमें से कई लोगों के शुभकामना मैसेज को लेकर प्रतिक्रिया भी दी।
कई स्टार्स के बीच अजय देवगन के जन्मदिन मैसेजे को भी आभार पीएम ने व्यक्त किया है।पीएम मोदी को अजय देवगन ने जन्मदिन पर लिखा है कि मोदी जी 70 वां जन्मदिन मुबारक हो। आपको और शक्ति मिले सर। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग के साथ हैप्पी बर्थडे पीएम मोदी भी लिखा।

इसके बाद बधाई संदेश तक जवाब देते हुए लिखा है कि आपकी शुभकामना पाकर खुश हूं। देख अच्छा लगा कि युग अपने जन्मदिन पर धरती को हरा बनाने के लिए काम कर रहा था। इस तरह जागरुकता सराहनीय है।
इससे पहले अजय देवगन ने अपने बेटे को युग के लिए लिखा था कि इस पर काम करने से कल हरियाली होगी। इससे ज्यादा नहीं कह सकता। हैप्पी बर्थडे युग। फिलहाल अजय देवगन अपने बेटे युग के साथ हैं। वहीं काजोल अपनी बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर में हैं। सिंगापुर में कॅालेज खुल गए हैं। इस वजह से न्यासा अपनी बेटी के साथ चली गई हैं। बता दें कि अजय देवगन का बेटा युग और बेटी न्यासा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। वह हमेशा खबरों में छाई रहती हैं।
पीएम मोदी का मैसेज युग के लिए देखिए...


Click it and Unblock the Notifications