PM Modi ने की Pathaan की तारीफ, वीडियो देख बायकॉट गैंग को लगेगी तीखी मिर्ची!

narendra modi, pathaan

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान के विरोध के बाद उसकी ऐसी तारीफ होगी ये किसी को पता नहीं था। जिस तरह से लोगों ने इस फिल्म के बायकॉट को लेकर मुहिम शुरु की थी वो तो किसी और मुकाम पर जा चुकी है और अब फिल्म की तारीफ हो रही है। दरअसल हाल ही में शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर खुद पीएम मोदी ने रिएक्शन दिया है और कहा है कि कई सालों के बाद थिएटर्स हाउसफुल जा रहे हैं।

जी हां, इस दौरान पीएम मोदी संसद में थे और उन्होने श्रीनगर कश्मीर की बात करते हुए कहा कि कई सालों के बाद थिएटर्स हाउसफुल जा रहे हैँ। इस वीडियो को एक शाहरुख खान के फैन क्लब के द्वारा साझा किया गया था।

शाहरुख खान के इस फैन क्लब ने इस वीडियो के साथ लिखा था कि पीएम मोदी ने पठान की तारीफ की है और आप लोग भी पठान की टिकट बुक करें और काफी जल्दी से फिल्म देखने के लिए थिएटर्स तक पहुंचे।

बायकॉट गैंग को लगेगी मिर्ची

बायकॉट गैंग को लगेगी मिर्ची

इस वीडियो के सामने आने के बाद एक ओर शाहरुख खान के फैंस खुश हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर निश्चित तौर पर बॉयकॉट गैंग को मिर्ची लगने वाली है क्योंकि फिल्म के विरोध में उन लोगों ने काफी कैंपेन किए थे और सड़क पर उतरे थे।

ब्लॉकबस्टर हुई फिल्म

ब्लॉकबस्टर हुई फिल्म

हालांकि पठान अब तक 850 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है और एक ऐतिहासिक आकड़े की तरफ बढ़ रही है।

सिनेमाघरों में काम कर रही है

सिनेमाघरों में काम कर रही है

फिल्म लगातार सिनेमाघरों में काम कर रही है और काफी जल्दी इसकी कमाई डबल धमाका करने वाली है। शाहरुख खान के फैंस इस आंकड़ों से खुश हैं।

फिल्मों में वापसी की थी

फिल्मों में वापसी की थी

शाहरुख खान ने लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी की थी और वो काफी सफल रहा है। फैंस ने दिल खोलकर उनको प्यार और सम्मान दिया है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान जवान और डंकी को लेकर बिजी हैं और इस साल के अंत तक एक और बड़ा धमाका कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X