सेमीफाइनल बना 'शमीफाइनल' तो पीएम मोदी ने भी पढ़े मोहम्मद शमी के शान में कसीदे, लिख डाली ये बात?

PM Modi on Mohammad Shami- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी टीम इंडिया को बधाई देते नहीं थक रहे हैं और उन्होने इस दौरान स्पेशली मोहम्मद शामी के लिए एक ट्वीट किया है। बुधवार को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत के बाद पीएम मोदी टीम इंडिया को बधाई दी।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर मेन इन ब्लू विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया। बता दें कि मोहम्मद शामी ने इस दौरान 7 विकेट लिए थे और ऐसा करने वाले वो भारत के पहले गेंदबाज बन गए। इसके पहले आशीष नेहरा ने 6 विकेट लिए थे।
पीएम मोदी ने मोहम्मद शामी को बधाई हुए लिखा, "आज का सेमी फ़ाइनल शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन के कारण और भी विशेष हो गया है। इस खेल में और विश्व कप के दौरान @MdShami11 की गेंदबाज़ी को क्रिकेट प्रेमी आने वाली पीढ़ियों तक याद रखेंगे। अच्छा खेला शमी!"
इसके अलावा उन्होने टीम इंडिया के लिए लिखा, "टीम इंडिया को बधाई! भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और उल्लेखनीय शैली में फाइनल में प्रवेश किया। शानदार बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी ने हमारी टीम के लिए मैच तय कर दिया। फाइनल के लिए शुभकामनाएं!"
इसके बाद पीएम मोदी के ये ट्वीट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। इसके अलावा विराट कोहली को भी उनके प्रदर्शन के लिए मुबारकबाद दी है।
विराट ने इस दौरान अपना 50वां शतक लगाया और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पीएम मोदी अक्सर इंडिया टीम के लिए ट्वीट्स और शुभकामनाएँ भेजते रहते हैं। आप देखिए पीएम मोदी के ये ट्वीट्स जो कि तेजी से वायरल हो रहे हैं..


Click it and Unblock the Notifications