पीएम मोदी ने बनाया बड़ा प्लान- देश में बनाएंगे नए सिनेमाघर!
हाल ही में पीएम मोदी ने बॉलीवुड के सुपरस्टार्स और दिग्गजों के साथ मीटिंग की थी। इसके बाद कई तरह का काम के बारे में पता चला था। अब खबर आई है कि पीएम मोदी इस देश में थिएटर्स को लेकर काफी ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और उनकी संख्या बढ़ाने का प्लान बना रहे हैं। इस बात की जानकारी प्रोड्यूसर महावीर जैन ने दी है। बता दें कि अपने देश में जनसंख्या के हिसाब से थिएटर्स काफी ज्यादा कम है जिसको लेकर विचार चल रहा है।
महावीर जैन ने बताया कि मोदी जी का पूरा ध्यान इस बार इस इंडस्ट्री के ऊपर है और इसपर काम करने जा रहे हैं। उन्होने इस बात को भी कहा कि वो बॉलीवुड की ताकत को और बढाएंगे।

अगर चीन की बात की जाए तो हमारे देश से कहीं ज्यादा सिनेमाघर वहां पर हैं। बता दें कि लगभग हर गली में इस उन्होने ऑडोटोरियम बनाया हुआ है जहां पर करीब 100 से 200 लोग तक बैठकर फिल्म देख सकते हैं।
पीएम मोदी की ये मुहिम छोटी जगहों को टारगेट करना है जहां पर लोगों को आसानी से सिनेमाघरों की सुविधा मिल सके। पीएम मोदी ने हाल ही में पाइरेसी को लेकर भी कानून बनाया था जिससे काफी ज्यादा लगाम लग चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











