Ratan Tata के निधन से PM Modi को लगा तगड़ा झटका, एक के बाद एक किए तीन ट्वीट, कहा- 'मेरा मन भरा है'

Ratan Tata

PM Modi On Ratan Tata Death: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। इससे पहले रतन टाटा को सोमवार (7 अक्टूबर 2024) को रात करीब 12.30 से 1.00 बजे गंभीर हालत में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, इंस्टाग्राम पोस्ट में रतन टाटा ने बताया था कि वह अपनी उम्र के कारण नियमित मेडिकल चेकअप करवा रहे हैं और अपने फॉलोअर्स को भरोसा दिलाया था कि चिंता की कोई बात नहीं है।

मीडिया को दिए गए एक बयान में, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, "हम श्री रतन नवल टाटा को गहरी क्षति के साथ विदाई दे रहे हैं, वे वास्तव में एक असाधारण नेता थे, जिनके योगदान ने ना केवल टाटा ग्रुप को बल्कि हमारे राष्ट्र के ताने-बाने को भी आकार दिया है।"

रतन टाटा के निधन की खबर सार्वजनिक होने के बाद से, प्रधानमंत्री मोदी ने भी शोक जताया है। उन्होंने एक के बाद एक करके तीन ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा- 'श्री रतन टाटा जी के साथ अनगिनत बातचीत से मेरा मन भरा हुआ है। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मैं उनसे अक्सर मिलता था। हम अलग-अलग मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करते थे। मुझे उनका नजरिया बहुत समृद्ध करने वाला लगा। दिल्ली आने पर भी ये बातचीत जारी रही। उनके निधन से बेहद दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और फैंस के साथ हैं। ओम शांति।'

प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरे ट्वीट में लिखा- 'श्री रतन टाटा जी का सबसे अनोखा पहलू था बड़े सपने देखने और दूसरों को कुछ देने का उनका जुनून। वे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे मुद्दों को आगे बढ़ाने में सबसे आगे थे।'

प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरे ट्वीट में लिखा- 'श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी कारोबारी नेता, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। उन्होंने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के कारण कई लोगों के बीच अपनी जगह बनाई।'

More from Filmibeat

Read more about: ratan tata pm modi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X