MODI NEW TRAILER- विवेक ओबरॉय की फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज- गुजरात दंगो की झलक दिखी
विवादों में चल रहे अभिनेता विवेक ओबरॉय की फिल्म पीएम मोदी बायोपिक को लेकर काफी चर्चा है और अब इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया है। बता दें कि फिल्म को चुनाव के पहले रिलीज करना था और तब इसका पहला ट्रेलर रिलीज किया गया था। लेकिन इलेक्शन कमीशन की रोके के बाद इसको अब 23 मई के बाद रिलीज किया जाना है। यही कारण है कि इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया है।
ट्रेलर की बात करें तो इसमें काफी दमदार डायलॉग और कॉंग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा गया है। इसके अलावा गुजरात दंगों के बारे में भी इस ट्रेलर में दिखाया गया है। फिल्म में कई शानदार कलाकार भी नजर आ रहें हैं।

टी सीरीज के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर इस ट्रेलर को रिलीज किया गया है। 2 मिनट 12 सेकेंड के ट्रेलर में पीएम मोदी के बचपन से लेकर पीएम बनने की तक की कहानी को दिखाया गया है।
इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये पीएम मोदी बायोपिक का ये दूसरा ट्रेलर...


Click it and Unblock the Notifications