पीएम मोदी ने दिया अनुष्का शर्मा को स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने का बुलावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की है वो हमेशा अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने के लिए कहते हैं। पीएम मोदी इस अभियान में कई बॉलीवुड हस्तियों को भी शामिल कर चुके हैं और इस बार उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को इसका अामंत्रण भेजा है।
प्रधानमंत्री मोदी का मानना है इससे और भी लोगों को इस अभियान से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। अनुष्का शर्मा ने भी पीएम मोदी को ट्वीट कर रहा "जन्मदिन मुबारक हो पीएम मोदी जी। 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान से जुड़ने का निमंत्रण देने के लिए धन्यवाद सर।"

इसके पहले भी सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत भी शामिल हो चुके हैं। अनुष्का शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी की इस चिट्ठी को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। और साथ ही उन्होने ट्वीट कर रहा कि "मैं स्वच्छ भारत अभियान से जुड़कर काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं और स्वच्छता ही सेवा अभियान के लिए बेहतरीन काम करना चाहूंगी।"
स्वच्छ भारत अभियान नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक हैं जिसमें प्रधानमंत्री अक्सर देशवासियों को शामिल होने की अपील करते हैं। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी की आशाओं पर अनुष्का शर्मा खरी उतरेंगी।


Click it and Unblock the Notifications