PM Modi ने दी Rashmika-Vijay को शादी की बधाई, कपल को भेजा ये खास संदेश...
साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कल यानी कि 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल ने अपनी शादी बेहद ही प्राइवेट रखी है। दोनों की शादी में केवल घर परिवार के लोग और बेहद ही खास दोस्त शामिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने बॉलीवुड से भी किसी को न्योता नहीं दिया है, लेकिन हां, शादी के बाद दोनों ने एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा है जिसमें कपल ने तमाम हस्तियों को इनवाइट किया है।

पीएम मोदी ने दिया खास संदेश
विजय और रश्मिका एक पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं फैन्स, सितारों के साथ ही अब प्रधानमंत्री मोदी ने भी कपल को जीवन के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने एक पत्र लिखा है जिसमें वह अपना आशीर्वाद कपल को देते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि- '26 फरवरी को होने जा रही रश्मिका और विजय की शादी का निमंत्रण मिलने पर मुझे खुशी हो रही है। दोनों के जीवन की नई शुरू है। एक नया चैप्टर शुरु होने जा रहा है।'
पीएम मोदी ने दिया आशीर्वाद
पीएम मोदी आगे लिखते हैं- 'दोनों के लिए आने वाला समय, दिन महीने और साल एक जैसे सपनों से भरे रहें। दोनों अपनी सोच-समझ और प्यार के साथ अपनी जिम्मेदारियां शेयर करें। एक दूसरे की कमियों को अपनाएं। एक दूसरे की खुशियों से सीखें। एक सच्चे पार्टनर की तरह जिंदगी का सफर तय करें। इसी के साथ ही पीएम मोदी ने ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया है।'
शुरू हुआ शादी का जश्न
आपको बता दें कि रश्मिका और विजय की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरु हो चुके हैं। अभी तक फंक्शन की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। फैन्स कपल के हर एक फंक्शन के फोटो के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि दोनों ने अपनी शादी में काफी प्राइवेसी रखी है। कपल ने NDA सभी गेस्ट से भरवाया है। इस कॉन्ट्रेक्ट के तहत कोई भी गेस्ट शादी की कोई भी झलकी शेयर नहीं कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications












