PM Modi ने किया रजनीकांत की पत्नी को फोन, लिए एक्टर के हालचाल

Rajnikanth

PM Modi calls Rajinikanth's wife: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत 30 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे। बताया जा रहा था कि उनके पेट में काफी तेज दर्द था जिस वजह से उन्हें देर रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। बता दें कि एक्टर की जल्द ठीक होने की कामना उनके फैन्स कर रहे हैं। साथ ही कई सितारे उन्हें फोन करके और कई लोग उनसे मिलकर एक्टर की हेल्थ के बारे में जान रहे हैं।

पीएम मोदी ने लिया रजनीकांत का हालचाल
वहीं हाल ही में पीएम मोदी ने रजनीकांत का हालचाल जानने के लिए उनकी पत्नी लता रजनीकांत को फोन किया। इस बात की जानकारी तमिलनाडु बीजेपी लीडर अन्नामलाई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत एलेक्टिव सर्जरी के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं।

बीजेपी लीडर अन्नामलाई ने किया पोस्ट
बीजेपी लीडर अन्नामलाई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा-माननीय प्रधानमंत्री जी ने श्रीमति लता रजनीकांत से फोन पर बात की। रजनीकांत का हेल्थ अपडेट लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने रजनीकांत के जल्द ठीक होने की कामना की है।

क्या हुआ है रजनीकांत को
अपोलो अस्पताल से सामने रही रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत के दिल में जाने वाली ब्लड वेसल में सूजन थी। जिसे ट्रांस कैथेटर के जरिए नॉन सर्जिकल मेथर्ड से इलाज किया गया है। वहीं डॉक्टर्स ने आयोटा में स्टंट लगाकर सूजन को सील किया है।

रिलीज होने जा रही है फिल्म
आपको बता दें कि रजनीकांत की हाल ही में फिल्म वेट्टैयन 10 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी उनके साथ नजर आएंगे। ऐसे में फैन्स रजनीकांत के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X