Confirm- पीएम मोदी बायोपिक की रिलीज डेट फिर बदल गई- इस दिन रिलीज होगी विवेक की फिल्म
Recommended Video

पीएम मोदी के जीवन पर बन रही फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बार बार बदलाव किए जा रहें हैं लेकिन अब अब इस फिल्म की फाइनल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि इस फिल्म में विवेक ओबरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहें हैं और फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है। गौरतलब है कि इस फिल्म की रिलीज डेट पहले 5 अप्रैल थी फिर इसके आगे बढ़ाकर 12 अप्रैल कर दिया गया था।
लेकिन अब ये एक दिन पहले यानि फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होगी। इस बात का ऐलान खुद ही विवेक ओबरॉय ने ट्वीट करते हुए कर दिया है। इसके अलावा विवेक ओबरॉय ने फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया जिसमें चौकीदार शब्द का भी इस्तेमाल किया गया है।

पीएम मोदी के जीवन पर बनी इस फिल्म का इंतजार लोग काफी समय से कर रहे थे और इसके ट्रेलर ने लोगों की बेचैनी बढ़ी दी हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि मौजूदा पीएम मोदी के जीवन को जानने के लिए लोग काफी बेचैन होंगे।
विवेक ओबरॉय काफी धमाकेदार अभिनय करते हुए इस फिल्म में नजर आ रहे हैं। काफी समय से विवेक ओबरॉय को किसी फिल्म में नहीं देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications