पीएम मोदी बायोपिक- बदल गई विवेक ओबरॉय स्टारर फिल्म की रिलीज डेट- अब इस दिन होगा धमाका
पीएम मोदी के जीवन पर बन रही फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि इस फिल्म में विवेक ओबरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहें हैं और फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है। गौरतलब है कि इस फिल्म की रिलीज डेट को थोड़ा आगे बढ़ा दिया गया है। पहले फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन अब ये फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होगी। हालांकि इसको लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं सामने आया है।
इस फिल्म को पहले ही 12 अप्रैल को रिलीज किया जाना था लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण इसको बदलकर 5 अप्रैल किया गया था। अब फिर से तारीख क्यों बदली ये किसी के भी समझ में नहीं आ रहा है।

पीएम मोदी के जीवन पर बनी इस फिल्म का इंतजार लोग काफी समय से कर रहे थे और इसके ट्रेलर ने लोगों की बेचैनी बढ़ी दी हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि मौजूदा पीएम मोदी के जीवन को जानने के लिए लोग काफी बेचैन होंगे।
विवेक ओबरॉय काफी धमाकेदार अभिनय करते हुए इस फिल्म में नजर आ रहे हैं। काफी समय से विवेक ओबरॉय को किसी फिल्म में नहीं देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications