फिल्म रोक के बाद यू-ट्यूब से भी गायब हुआ पीएम मोदी बायोपिक ट्रेलर- विवादों में विवेक की फिल्म
Recommended Video
काफी समय से चर्चा और विवादों में चल रही विवेक ओबरॉय की फिल्म पीएम मोदी बायोपिक को लेकर एक और बात सामने आई है। बता दें कि इसको चुनाव आयोग के द्वारा तो बैन कर ही दिया गया था लेकिन अब इस फिल्म का ट्रेलर भी यू-ट्यूब पर से गायब हो चुका है। अगर आप इसका ट्रेलर सर्च करेंगें तो आपको ''This video is unavailable'' का रिजल्ट यू-ट्यूब पर मिलेगा। यही नहीं इसको गूगल पर भी आप सर्च नहीं कर पाएंगे।
गौतलब है कि फिल्म को चुनाव के ठीक पहले रिलीज करने को लेकर विपक्षी पार्टियों ने विरोध किया था जिसके बाद चुनाव आयोग ने इसके रिलीज पर रोक लगा दी थी। अब ये भी माना जा रहा है कि फिल्म के ट्रेलर को चुनाव आयोग के फैसले के बाद इंटरनेट से हटाया गया है।

चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा था कि किसी भी तरह का पोस्टर या पब्लिसिटी मैटेरियल जिसमें कैंडिडेट को दिखाया गया हो या चुनाव संबंधी और कोई चीज प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष ढंग से दिखाई गई हो,
उसे किसी भी इलैक्ट्रॉनिक मीडिया पर नहीं दिखाया जाए जहां आचार संहिता प्रभावी है। देश भर में केंद्र सरकार के लिए चुनाव शुरु हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications