''सलमान, शाहरुख सालों पहले रिलीज डेट की घोषणा कर देते हैं, उन्हें कोई कुछ नहीं कहता''
विवेक ओबेरॉय स्टारर बॉयोपिक फिल्म 'पीएम नरेन्द्र मोदी' 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन चुनाव आयोग ने बुधवार को इस बॉयोपिक फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। अब यह फिल्म आम चुनाव के बाद रिलीज होगी। इस फैसले पर फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने नाराजगी जाहिर की है कि जब खान्स फिल्म फ्लोर पर आने से पहले ही रिलीज डेट की घोषणा कर देते हैं, तो कोई सवाल नहीं उठाता।
प्रोड्यूसर ने कहा, फिल्म के फ्लोर पर आने से ही सलमान, शाहरुख और आमिर रिलीज डेट की घोषणा कर देते हैं.. क्रिसमस, दिवाली, ईद, होली या 15 अगस्.. और उन्हें कोई कुछ सवाल नहीं करता। वो स्टार्स हैं और वो अपनी फिल्म का बिजनेस भी अच्छा करना चाहते हैं। बतौर प्रोड्यूसर मैं भी तो अपनी फिल्म के लिए ऐसा ही चाहता हूं। मेरे हिसाब से 5 अप्रैल एक अच्छी तारीख थी फिल्म रिलीज के लिए। लोगों को समझना चाहिए कि एक प्रोड्यूसर ने इस प्रोजेक्ट पर अपना करोड़ों दांव पर लगाया है।

संदीप सिंह ने आगे कहा, मुझे नुकसान वहीं से होना शुरु हो गया जब हमारी फिल्म को 5 अप्रैल से बढ़ाकर 11 अप्रैल कर दिया गया। हमने मुंबई, दिल्ली और मध्य प्रदेश के हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई जीत कर रिलीज डेट पाई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म को क्लियर कर दिया था कि चुनाव आयोग की नोटिस आ गई। वो भी फिल्म रिलीज से बस एक दिन पहले। फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर्स भी सवाल कर रहे थे। भारत और ओवरसीज में फिल्म रिलीज के प्रिंट्स तैयार थे।
प्रोड्यूसर ने बताया कि फिल्म के प्रेस शो और स्क्रीनिंग भी की जाने वाली थी। लेकिन आनन फानन में उसे भी कैंसिल करना पड़ा। हमें विश्वास नहीं हो रहा था कि फिल्म को रोक दिया गया है। लेकिन हमेशा की तरह हमने कानून का पालन किया।


Click it and Unblock the Notifications











