पीएम मोदी बायोपिक के प्रोड्यूसर को मिल रही है जान से मारने की धमकी - सुशांत केस से बताया कनेक्शन

By Filmibeat Desk

15 अक्टूबर से देशभर के कई राज्यों में सिनेमाघरों को फिर से शुरु हो चुके हैं। कुछ अनिवार्य गाइडलाइंस के साथ सरकार ने अनुमति दे दी है। ऐसे में थियेटरों में कई फिल्मों को री- रिलीज किया गया है, जिनमें से एक फिल्म है पीएम नरेन्द्र मोदी बॉयोपिक।

लॉकडाउन के बाद थियेटरों में रिलीज होने वाली यह पहली फिल्म है। वहीं, फिल्म के सह निर्माता अमित बी वाधवानी ने खुलासा किया है कि बॉयोपिक को दोबारा रिलीज किये जाए की खबर के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मार देने की धमकी मिल रही है।

PM Modi

धमकी देने वाले ने सुशांत सिंह राजपूत की हत्या का आरोप भी अमित बी वाधवानी पर लगाया है। ऑनलाइन धमकी मिलने के बाद अमित बी वाधवानी ने मुंबई साइबर सेल ने शिकायत दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के मुताबिक अमित बी वाधवानी को Optimistix नाम से एक फेसबुक अकाउंट ने नरेंद्र मोदी की बायोपिक के फिर से रिलीज होने वाली पोस्ट पर धमकी भरा कमेंट किया। धमकी देने वाले ने वाधवानी पर सुशांत की मौत में हाथ होने का भी आरोप लगाया था और उनकी बेटी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।

वाधवानी ने कहा, ये डरावना था, उसने टिप्पणियों में मेरी और मेरे दो साल के बेटे की तस्वीर भी पोस्ट की थी। मैंने उस तस्वीर को फेसबुक पर कभी पोस्ट नहीं किया था। मैं इस रिएक्शन से चिंतित हूं। पुलिस ने एफआईआर फेसबुक अकाउंट वाले शख्स के खिलाफ की है और उनसे पूछताछ करेगी।

वो कहते हैं, ट्रोल होना आजकल आम बात है, मैं समझता हूं.. लेकिन मेरे परिवार के लिए धमकी दी गई है, जो मुझे परेशान कर रहा है। मैंने साइबर सेल को आधिकारिक शिकायत दी है, उन्होंने जांच का आश्वासन दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X