कुमार विश्वास की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे नामी सितारे, PM मोदी ने दिया अग्रता और पवित्र को आशीर्वाद

kumar vishwas

Kumar vishwas daughter Wedding Reception: जाने माने कवि और अब कथावाचक भी बन चुके कुमार विश्वास के घर खुशियों की शाम सजी है। जी हां, दो दिन पहले कुमार विश्वास की बेटी की शादी हुई थी। बेटी की शादी डेस्टिनेशन वेडिंग थी इसलिए चंद मेहमानों के बीच में ही शादी समारोह रखा गया था। वहीं अब कुमार विश्वास ने बेटी और दमाद के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा है। जिसमें तमाम हस्तियों ने शिरकत की है। चलिए देखते हैं एक नजर।

सितारों से सजी शाम
जी हां, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुमार विश्वास ने बेटी अग्रता और दमाद के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया है। इस रिसेप्शन में तमाम राजनेता फिल्म स्टार्स और नामी हस्तियों को देखा गया। इतना ही नहीं रिसेप्शन में तो कुछ कटेंट किएटर्स और यूट्यूबर्स को भी देखा गया। विनय शर्मा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नामी सिंगर बी प्राक, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम कर चुके शैलेंद्र लोढ़ा, चिराग पासवान, उमेश गौतम, बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री भी अग्रता के रिसेप्शन में नजर आए।

पीएम मोदी ने भी की शिरकत
इतना ही नहीं रिसेप्शन में रौनक तो तब जमी तब प्रधानमंत्री मोदी ने शिरकत की जी हां, प्रधानमंत्री मोदी भी रिसेप्शन में आए और उन्होंने नव विवाहित कपल को आशीर्वाद दिया। आपको बता दें कि कुमार विश्वास की बेटी अग्रता ने गाजियाबाद के डीपीएस से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन में बिजनेस स्कूल में एडमिशन लिया। अग्रता ने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से फैशन मार्किटिंग में मास्टर ड्रिगी ले अपनी खुद की डिजिटल खिलाड़ी नाम की कंपनी खोली है।

More from Filmibeat

Read more about: pm modi kumar vishwas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X