जावेद-शबाना को ओबामा के साथ डिनर का निमंत्रण

पढ़ें - ओबामा के भारत दौरे का कार्यक्रम
7 नवंबर की रात ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा, मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी के साथ डिनर करेंगे। इस विशेष रात्रि भोज के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बॉलीवुड के धर्मनिरपेक्ष कलाकार जावेद अख्तर और शबाना आजमी को निमंत्रित किया है।
अभिनेत्री शबाना ने सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर पर लिखा है, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सात नवंबर को राष्ट्रपति ओबामा के साथ रात्रि भोज के लिए मुझे और जावेद को निमंत्रित किया है।"
अभिनेत्री ने लिखा है, "अमेरिका में ओबामा के दूसरे कार्यकाल को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन मुझे विश्वास है कि वह इस पद पर बने रहेंगे।" अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ होने वाली इस बैठक को लेकर अभिनेत्री काफी उत्साहित हैं। उन्हें विश्वास है कि ओबामा अपना दूसरा कार्यकाल जरूर पूरा करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications